फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने सपाइयों ने किया मौन सत्याग्रह, सरकार को बनाया निशाना

Fri, 02 Oct 2020 01:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
मौन सत्याग्रह करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने सपाइयों ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में दो घंटे मौन व्रत रखकर सत्याग्रह किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश में अस्थिरता और अराजकता के माहौल का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने दो घंटे का मौन व्रत रखकर सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, चारों और अराजकता और अस्थिरता का माहौल है।

सपाइयों का आरोप है कि हर क्षेत्र में सरकार नाकाम और असफल साबित हुई है। सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, किसानों का दमन करने वाले विधेयक पास किए जा रहे हैं, बहन बेटी सुरक्षित नहीं है, दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


वहीं ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर लूटमार की जा रही है। कोविड-19 के नाम पर  उपकरण खरीद में बड़े घोटाले हुए हैं। इन्हीं सब घटनाओं के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मौन सत्याग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें