फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election: सपा का छर्रा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में खराबी का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

Thu, 10 Feb 2022 12:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा-74 के बूथ नंबर 62 पर बार-बार ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया है। सपा ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के लिए वोटिंग जारी है। गुरुवार सुबह से ही युवा, महिलाएं, बुजुर्ग बड़ी गिनती में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने कुछ बूथ पर ईवीएम में खराबी और कुछ बूथ पर वोटिंग धीरे होने का आरोप लगाया है। सपा ने इसे लेकर ट्वीट किया और चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की। पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष मतदान के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


सपा ने एक ट्वीट में लिखा, 'अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा-74 के बूथ नंबर 62 पर बार-बार ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कृपया निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।' एक अन्य ट्वीट में सपा ने लिखा, 'बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा-68 के बूथ नंबर 1 पर मतदाताओं की शिकायत है कि ईवीएम में साइकिल का बटन दबाने पर लाइट नहीं जल रही है।' 

बता दें कि पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कई जगह सुबह मतदान के लिए कम लोग पहुंचे, लेकिन धीरे-धीरे लोगों की कतारें बढ़ने लगी हैं। वोट डालने के लिए कितने मतदाता निकलेंगे, इसका जोड़-घटाव और अनुमान लगाए जा रहे हैं। सभी दल यही सोच रहे हैं कि वोट का प्रतिशत बढ़ जाए। भाजपा से लेकर सपा, कांग्रेस, बसपा, आप सभी को मत प्रतिशत बढ़ने में ही अपने बेहतरी और जीत की उम्मीद नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें