फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होगी सपा, आनलाइन होगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम, अलीगढ़ ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी खुद को अपडेट करने जा रही है, ताकि एक बेहतरीन डाटा एकत्र कर न सिर्फ इस चुनाव में बल्कि विधानसभा चुनाव 2022 में इस्तेमाल किया जा सके। वर्तमान में पार्टी के पास क्वार्सी चौराहे पर जिला कार्यालय तो है, लेकिन डाटा एक साथ नहीं है। अब पार्टी का जिले का पूरा ब्योरा एक साथ एकत्र किया जाएगा। वर्तमान में जारी सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान का डाटा भी इसमें प्रमुखता से समाहित होगा। ये डाटा एक जगह पर होने से पार्टी से जुड़ा कोई भी सदस्य या आम जनता पार्टी के बारे में आसानी से जान पाएगा।
जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि वर्ष 2017 में पार्टी का वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया था। पार्टी में सक्रिय सदस्यता पांच साल तक रहती है। अब जो लोग पार्टी के पदाधिकारी या अन्य किसी पद पर आ रहे हैं, उन सभी को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है । शनिवार को पार्टी में शामिल हुई लक्ष्मी धनगर को लखनऊ में ही सक्रिय सदस्य बनाया गया। एक सक्रिय सदस्य एक हजार रुपये का शुल्क देकर बनते हैं। एक हजार रुपये के बदले में सदस्य को 20 रुपये के 50 प्राथमिक सदस्य बनाने की रसीद बुक मिलती है।
विज्ञापन

इस तरह से सक्रिय सदस्य एक हजार रुपये के शुल्क की भरपाई करता है क्योंकि पार्टी में सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा होता है। प्राथमिक सदस्यता शुल्क सक्रिय सदस्य के पास जमा हो जाता है। ऐसे में उस पर भी कोई बोझ नहीं पड़ता है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख लोधा से जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह खुद अब तक 150 सक्रिय सदस्य बना चुके हैं। वर्तमान में पार्टी में सक्रिय सदस्य और प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या के बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि वह इस डाटा को एक जगह एकत्र कर रहे हैं। जल्द ही पार्टी कार्यालय में इसकी उपलब्धता हो जाएगी।
विज्ञापन

जिसके बाद कोई भी किसी भी समय, पार्टी की जिला एवं महानगर कमेटी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, प्राथमिक सदस्य सहित जिले में मौजूद सभी नेताओं के नंबर आदि की जानकारी कर सकेगा। सभी सूचनाओं को कंप्यूटर पर दर्ज कर पार्टी की जिला कमेटी का डाटा एक साथ तैयार किया जाएगा। आधुनिक युग में पार्टी के जरूरी संदेश सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिससे पार्टी का संदेश सभी सदस्यों तक पहुंच सके। त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव में डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर संदेशों का अदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें