श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता सलमान शाहिद ने आरओ वॉटर कूलर लगवाया। लोकार्पण महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने किया। समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सभी का स्वागत किया।
स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर में उत्पन्न पेयजल समस्या के निदान करने का आश्वासन सलमान शाहिद ने दिया था। इसी वादे के तहत सलमान के सहयोग से मंदिर में अब स्वच्छ व ठंडे पेयजल के लिए आरओ वॉटर कूलर लगाया गया है।
सपा महानगर महासचिव मनोज यादव, महाराज परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित पीसी शर्मा, पंडित भीष्म शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, युवजन सभा अध्यक्ष रंजीत चौधरी, संजय शर्मा, आमिर चौधरी, मोहम्मद नाजिम, पूर्व पार्षद बुंदू खान, महानगर उपाध्यक्ष शाकिर मलिक, पंडित सनी सारस्वत, सादुल अमीन, इमरान मलिक, गुलजार अहमद, असलम मलिक, पार्षद जकी रहीस माहिर, पार्षद नासिर चांद आदि मौजूद रहे।