फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की याद में दुबला हुआ सलमान

Sun, 08 Nov 2015 01:17 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पाकिस्तान में रह रहे अलीगढ़ के मोहल्ला पठानान निवासी हाफिज वकार के बेटे सलमान की वतन  वापसी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। शनिवार को पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी से सलमान की मुलाकात हुई। इस मौके पर अलीगढ़ से गई सलमान की बहनें भी मौजूद थीं। वहां से इस मुलाकात के फोटो भी यहां पर भेजे गए हैं। 
विज्ञापन

सलमान की बहनों ने अपने पिता को बताया कि अंसार बर्नी ने सलमान को गले से लगा लिया। भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द उसे अपने परिवार के पास भेज देंगे। सलमान ने अंसार बर्नी को बताया कि उसे मां और अब्बू की याद आती है। उसका वजन भी 45 किलो रह गया है। वह अपने माता पिता के पास आने के लिए बेताब है। 
सलमान की बहनों ने अंसार बार्नी से गुजारिश की कि सलमान को उनकी बहनों के साथ ही भारत भेज दिया जाए। इस पर अंसार बर्नी ने असमर्थता जाहिर की और कहा कि यह मुमकिन नहीं होगा। सलमान को सभी औपचारिक ताएं पूरी करने के बाद ही भारत भेजना मुमकिन हो पाएगा।
विज्ञापन

अंसार बर्नी ने कहा कि 24 घंटे उनके घर के दरवाजे खुले हुए हैं। गौरतलब है कि बचपन में ही सलमान परिस्थितिवश अपनी ननिहाल पाकिस्तान में ही रह गया था। जबकि उसकी मां और पिता को भारत लौटना पड़ा था। तब से अब तक हालात ऐसे बने कि सलमान का वतन लौटना नहीं हो सका। दोनों देशों की सरकारें और संगठन इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें