फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जयकारों के साथ निकली सालासर बालाजी ध्वजा यात्रा, झूमे श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Fri, 30 Oct 2026 02:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। कोई हाथों में बालाजी महाराज का निशान लेकर चल रहा था तो कोई भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान कर रहा था। बालाजी महाराज के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा।
विज्ञापन
सालासर बालाजी की ध्वजा यात्रा में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथों में बालाजी महाराज के निशान, जुबां पर जयकारे और मन में अटूट आस्था... श्री सालासर बालाजी मंदिर के अष्टम स्थापना उत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल नजर आया। सुबह श्री गिलहराजजी मंदिर से धूमधाम के साथ ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। 

विज्ञापन

बालाजी महाराज के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। ध्वजा यात्रा गिलहराजजी मंदिर से शुरू होकर अचलताल, हाथरस अड्डा, खिरनीगेट होते हुए सासनीगेट तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कहीं पुष्प वर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया गया तो कहीं जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। यात्रा के स्वागत के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। कोई हाथों में बालाजी महाराज का निशान लेकर चल रहा था तो कोई भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान कर रहा था। बालाजी महाराज के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। मंदिर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि श्री सालासर बालाजी मंदिर का अष्टम स्थापना उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ध्वजा यात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें