शासन की प्राथमिकता वाली मनरेगा में माह नवंबर में एक भी मानव दिवस सृजित न कर अधिकारियों ने इसकी महत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने शून्य मानव दिवस सृजित करने वाली ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी कर उनके वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में पंजीकृत जॉब कार्डधारकों को काम मुहैया कराने में ग्राम पंचायतों की लापरवाही सामने आई है। जिले के छह ब्लॉकों की 230 ग्राम पंचायतों में माह नवंबर में एक भी मानव दिवस सृजित नहीं किया गया। लिहाजा सीडीओ ने इन पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक (टीए) का वेतन और मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकता वाली मनरेगा में माह नवंबर में एक भी मानव दिवस सृजित न कर अधिकारियों ने इसकी महत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने शून्य मानव दिवस सृजित करने वाली ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी कर उनके वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ ने ब्लॉक हाथरस, हसायन, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सहपऊ व सासनी के कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र लिखकर इन पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा है कि ग्राम पंचायतों में कोई भी मानव दिवस सृजित न किए जाने से मनरेगा योजना की प्रगति प्रभावित हुई है। साथ ही प्रदेश स्तर पर भी जनपद की छवि धूमिल हुई है।