फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- तालिबानी सोच के हैं एएमयू वाले, सीएम योगी से की कार्रवाई की मांग

Sun, 29 Aug 2021 06:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण के निधन से एक युग का अंत हुआ है। आज जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसका श्रेय केवल कल्याण सिंह को जाता है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। अलीगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सांसद साक्षी महाराज, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दिकी सहित सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष शीश झुका कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण के निधन से एक युग का अंत हुआ है। आज जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसका श्रेय केवल कल्याण सिंह को जाता है। लोग प्रधानी तक को नहीं छोड़ते, उन्होंने राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार दी थी। 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा कल्याण सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे लोगों को लक्ष्य कर साक्षी महाराज ने कहा कि देश में कुछ आस्तीन के सांप हैं। ये लोग तालिबानी सोच रखते हैं। मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का स्थान कोई नहीं ले सकता। उनके कद काठी का कोई नहीं दिखता है। भाजपा नेता रीता बहुगुणा शाम तक आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें