लक्ष्य इंस्टीट्यूट में निशाना लगाते खिलाड़ी। संवाद
लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता में रविवार को 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सक्षम प्रताप सिंह ने 365 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सीनियर, मास्टर और पैरा वर्ग के निशानेबाज भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में आईएसएसएफ महिला वर्ग में अन्वेशा भारद्वाज ने 361 अंक हासिल किए। सब-जूनियर आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में ओएलएफ के अंश प्रताप सिंह 351 अंकों के साथ आगे रहे।
वहीं, एनआर जूनियर वर्ग में एएमयू की परी शर्मा ने 346 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। मास्टर वर्ग में संदीप कुमार ने भी 346 अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में एएमयू, ओएलएफ, जयपुरिया स्कूल, विजडम स्कूल और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रविवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में निशाने साधकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। सोमवार को भी प्रतियोगिता के मुकाबले जारी रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें व्यक्तिगत स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल और सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन प्रभारी वेद प्रकाश, रेंज ऑफिसर आयुष चौधरी और दीक्षा शर्मा मौजूद रहे।