फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मौत का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला के आभूषण ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में दो युवकों ने घर में मौत होने का भय दिखाकर 65 वर्षीय महिला से सोने के आभूषण ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी राजरानी के अनुसार, 14 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे वह चकलेश्वर महादेव मंदिर से लौट रही थीं। गली में करीब 20 वर्ष के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए घर में मौत होने की बात कही और सब ठीक करने का भरोसा दिया। उन्होंने महिला के हाथ में कागज रखकर उस पर फूंक मरवाई और फिर उसे जला दिया। इसके बाद महिला को भ्रमित कर कानों के कुंडल और गले से सोने की चेन उतरवा ली। चेन में एक पेंडेंट और आठ सोने के मोती लगे थे। आरोपी आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला ने एसपी से शिकायत की। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें