फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन का घेराव करेंगे छात्र नेता सज्जाद

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कश्मीरी छात्र नेता सज्जाद सुभान रॉथर अब दिल्ली जाकर संसद भवन का घेराव करने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सज्जाद सुभान रॉथर ने अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि संचार सेवाएं बाधित होने से 52 दिन से लोग परिजनों से ठीक से संपर्क नहीं कर पाए हैं। छात्रों के पास खर्च के लिए पैसे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर पर सियासत बंद करें अन्यथा हालात और खराब होंगे। तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पर विचार करने का बयान देने वालेे सज्जाद का रुख अब बदल गया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात से संबंधित लेटर उनके पास आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कश्मीरी छात्रों की मुलाकात को लेकर कैंपस में चर्चा का बाजार गरम रहा। लोग अंत तक यह जानने के प्रयास में जुटे रहे कि एएमयू का कोई छात्र पहुंचा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें