उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घर में कोई समस्या हो तो उसकी चिंता नहीं करें। मन लगाकर पढ़ाई करें और डिग्री हासिल करें। यहां किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में नौकरी करना चाहेंगे तो स्वागत है।
अलीगढ़ के एसीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज एवं शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के 8 छात्र शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलावा पर उनसे संवाद करने गए थे। एएमयू में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को भी संवाद में शामिल कराने के लिए प्रयास किया गया था लेकिन उन्होंने ने वहां जाने से इंकार कर दिया।
शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट के छात्र मुस्तफा अली जाफरी ने बताया कि मुख्यमंत्री से संवाद बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पढ़ाई करने वाले कश्मीर के छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने सुरक्षा से लेकर अन्य तमाम तरह की सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बी फार्मेसी के छात्र जाफरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी तरह की मुश्किल आए तो शेयर करें। कार्यक्रम के बाद कश्मीर के छात्रों को इमामबाड़ा के अतिरिक्त अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।
छात्र जाफरी ने बताया कि अलीगढ़ के 8 छात्रों के अतिरिक्त नोएडा एवं गाजियाबाद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से भी छात्र आए थे। छात्रों के साथ मंडलीय अल्पसंख्यक अधिकारी स्मिता सिंह, एसीएम प्रवीण यादव, सीओ तृतीय अनिल समानिया मौजूद रहे।
--
मुख्यमंत्री आवास पर भोजन का इंतजाम
लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले कश्मीरी छात्रों का जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत से कुछ छात्र बेहद प्रभावित हुए हैं। अलीगढ़ के छात्र करीब 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंच गए थे। डेढ़ बजे तक वहां कार्यक्रम चला। छात्र मुस्तफा अली जाफरी ने बताया कि वहीं पर छात्रों के लिए भोजन का इंतजाम था। स्वादिष्ट चावल, पूड़ी, पनीर, सलाद आदि का इंतजाम किया गया था। उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान राजनैतिक मसलों को नहीं उठाया गया। बातचीत छात्रों की समस्याओं पर केंद्रित थी।
ये छात्र मुख्यमंत्री से मिले
एसीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज के मुबाशिर राशिद बीटेक (इलेक्ट्रिकल), अल्ताफ अहमद वानी बीटेक (मैकेनिकल), आकिब रियाज गुंदू बीटेक (सिविल), रऊफ अमीन थोकेर बीटेक (सिविल), लतीफ अहमद वानी बीटेक (सिविल) व मुजम्मिल अली खान डिप्लोमा इंजीनियरिंग (ईई) तथा शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मुस्तफा अली जाफरी एवं शाकिर अमीन