फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडमिन कप अंडर-15 पर साईं चैलेंजर्स का कब्जा

Wed, 08 Apr 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे एडमिन कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को साईं चैलेंजर्स और एडमिन धुरंधर के बीच हुआ। सांई चैलेंजर ने 89 रन से एडमिन धुरंधर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 260 रन बनाए। युवी लोधी ने 60 गेंदों में 18 छक्के, आठ चौके की मदद से 156 रन जबकि करन प्रताप सिंह ने 32 रन बनाए। एडमिन धुरंधर के गेंदबाज लकी कुमार ने तीन, मनमोहन यादव ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एडमिन धुरंधर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। भद्रेश संत ने 37 और युग शर्मा ने 34 रन बनाए। साईं चैलेंजर्स के गेंदबाज प्रतुल्य वार्ष्णेय और अश्वनी भास्कर ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ दि मैच युवी लोधी और फाइटर ऑफ दि मैच लकी कुमार रहे। प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट करन प्रताप सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज लक्ष्य गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तनिश कनौजिया रहे।
विज्ञापन

अंपायरिंग माधव गौड़ जबकि स्कोरिंग अमन वर्मा मनन जैन, व दिव्य चतुर्वेदी ने की। अंकुर साईं, डॉ. चंद्र शेखर वार्ष्णेय ऋषि ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नरेश कुमार, मीतेश सागर, तरुण सैमसंग, रोहित पीतल, मुनील वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें