फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf bill: सांसद इमरान ने किया वक्फ कानून का विरोध, बोले- संविधान के मूल स्वरूप पर प्रहार है इसका पास होना

Sun, 06 Apr 2025 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद अलीगढ़ आए। उन्होंने वक्फ कानून का विरोध किया  और इसके पास होने को संविधान के मूल स्वरूप पर प्रहार बताया। 
विज्ञापन
सासंद इमरान मसूद के साथ पूर्व विधायक विवेक बंसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ आए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संसद में वक्फ कानून का पास होना संविधान के मूल स्वरूप पर प्रहार है। 5 अप्रैल को जिला, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैरिस रोड स्थित शहनाई मैरिज होम में आयोजित ईद मिलन समारोह में सांसद मसूद का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा बढ़ाने वाला त्योहार है। इस त्योहार पर आपस में गले मिलकर आपसी भाईचारा को और मजबूत कर एकता का संदेश दिया जाता है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि होली और ईद एक ही माह में पड़े हैं और यह संयोग की बात है कि यह दोनों ही त्योहार समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन डाॅ. राकेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, विजय लक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, परवीन साबरी, सीता शर्मा, शाइस्ता खान, जुलेखा खान, जॉनी फॉस्टर, सलाउद्दीन वसी, नौशाद कुरैशी, आलोक गौड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, सैयद वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें