सहकार भारती की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चित्रकूट में दो दिन चलेगी। इसमें सहकारिता के विकास पर चिंतन होगा। इसके साथ ही सहकारिता क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं को तैयार किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति में 11 सत्र होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 व 10 सितंबर को चित्रकूट स्थित उद्यमिता पीठ के विवेकानंद सभागार में हो रही है। इसमें यूपी के 400 से अधिक पदाधिकारी शामिल होंगे। अलीगढ़ से भी सहकारिता प्रेमी चित्रकूट को कूच कर गए हैं।
विज्ञापन
सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चित्रकूट में दो दिन चलेगी। जिसमें पूरी यूपी से सहकारिता प्रेमी शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहकारिता के विकास पर चिंतन होगा। इसके साथ ही सहकारिता क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं को तैयार किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति में 11 सत्र होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी दीपक चौरसिया एवं राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्ता आएंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक चलने वाले बी पैक्स सदस्यता अभियान में सहकार भारती के पदाधिकारी अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर जोर दे रहे हैं। बी पैक्स सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ था। यह 30 सितंबर तक चलेगा। बी-पैक्स की सदस्यता लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.pacsmember.in बनाया गया है। टोल फ्री नंबर 1800212884444 भी जारी किया गया है। बी पैक्स में 20 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है, इससे शेयर पूंजी के रूप में 100 करोड़ रुपये जमा हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश में लगभग 7,500 बी पैक्स संचालित हैं।