फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आज नूरपुर में हनुमान मंदिर का उद्घाटन करेंगी साध्वी प्राची व यति नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव नूरपुर में विशाल हनुमान मंदिर का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची व महाराज यति नरसिंहानंद करेंगे। भाजयुमो के टप्पल से मंडल उपाध्यक्ष गणेश हिंदू ने बताया कि भाजयुमो टप्पल की पूरी कार्यकारिणी के साथ कई हिंदू संगठनों के लोग उद्घाटन के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ महीने पहले टप्पल के गांव नूरपुर में समुदाय विशेष द्वारा अनुसूचित जाति की बेटियों की बारात न चढ़ने देने को लेकर नूरपुर चर्चा में रहा था। साध्वी प्राची ने नूरपुर की मस्जिद में हवन करने का ऐलान किया था। जिससे मामला गरमा गया था। नूरपुर मे एहतियातन कई दिनों तक पुलिस बल तैनात किया गया था। कई हिंदू संगठनों के लोगों ने चंदा एकत्र कर नूरपुर में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया है, जिसका मंगलवार को साध्वी प्राची व महाराज यति नरसिंहानंद उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में हिंदू एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस बाली व नूरपुर प्रधान राजवीर सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें