राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के क्रीड़ा स्थल में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान सचिन ने स्व. राधेश्याम शर्मा जिला केसरी का खिताब जीता। वहीं, गाजियाबाद के बाबर को उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में 262 पहलवानों में से 62 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई कुश्ती रात आठ बजे तक चली।
नए गद्दे पर कुश्ती होने से पहले उसकी पूजा-अर्चना कोल विधायक अनिल पाराशर, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. रक्षपाल सिंह, मनोज शर्मा, एडवोकेट गीतांजलि शर्मा, भगत सिंह बाबा, दीपक शर्मा आदि ने की। इसके बाद नगर विधायक संजीव राजा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करायी।
57 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत, विकल्प, आकाश, 61 में प्रमोद, विष्णु, नितिन, 65 में मनोज, अमित, विशाल, 70 में रविंदर, शंकर, कुलदीप, 74 में दीपक, अंकित सिंह, आकाश, 69 में प्रदीप, सचिन, वसीम क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 40 किलोग्राम वर्ग भार में प्रियंका, राधा रानी, कविता, 46 में सोनिया, पूनम, नीशु, 52 में लक्ष्मी, ललितेश, सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 45 किलो भार में पवन, अजय, कान्हा, 52 किलो में पुष्पेंद्र, गौरव पाठक, हरकेश क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
जय पाल खलीफा को अलीगढ़ कुश्ती द्रोणाचार्य का खिताब देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियन अनुज चौधरी को यूपी रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप्र ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, अजय सिंह, राणावत सिंह, राकेश चौधरी, मुजाहिद असलम, हाजी मुकीम, चिराग पासवान, बिलाल कुरैशी, शादाब यासीन, सैफुल्लाह प्रिंस आदि मौजूद रहे।