बहू ने आरोप लगाया कि चचिया सास आए दिन पीटती और जान से मारने की धमकी देती है। सास ने रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि बहू ने अपनी सास और ससुर के साथ मिलकर स्कूटी रुकवा ली और आंखों में मिर्ची डालने के बाद तीनोें ने मिलकर पीटा।
गोरई थाना अंतर्गत गांव मल्लू गढ़ी निवासी यशोदा देवी और उनकी चचिया सास रचना ने एक-दूसरे पर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दर्ज रिपाेर्ट में यशोदा देवी ने आरोप लगाया कि चचिया सास रचना देवी आए दिन पीटती और जान से मारने की धमकी देती है। पति साथ नहीं देता है। वहीं रचना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 15 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह आश्रम से लौट रही थीं।
यशोदा ने अपनी सास रीना और ससुर केशव के साथ मिलकर स्कूटी रुकवा ली और आंखों में मिर्ची डालने के बाद तीनोें ने मिलकर पीटा। इससे उन्हें चोट आई है। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।