फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुनगुन और हिमांशु दौड़ में रहे प्रथम

विज्ञापन
दौड़ का शुभ आरंभ करते अतिथि स्रोत स्वयं
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ और नुक्कड़ नाटक हुआ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान पर दौड़ और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालिकाओं के लिए 100 और बालकों के लिए 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें गुनगुन और हिमांशु प्रथम स्थान पर रहे।

प्राचार्य प्रो मुकेश कुमार भारद्वाज ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुनगुन प्रथम, सपना द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, विकास द्वितीय और अमित तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्राचार्य प्रो मुकेश कुमार भारद्वाज ने प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भूमि श्री एवं ज्योति की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया। जिसमें मुख्य भूमिका ज्योति कुमारी, भूमि श्री, पायल कुमारी, शिवानी विमल, कल्पना शर्मा, नरेश, जितेंद्र कुमार की रही। नाटक की अवधारणा को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाईं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने किया। , इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी प्रो मंजू गिरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो अंजुल सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो अवनीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार, डॉ राजीव कुमार शर्मा व डॉ रेखा तोमर उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें