फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूभांजा में एक महिला को कोरोना होने की अफवाह उड़ाई, पुलिस ने शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 25 केस सामने आने के बाद अलीगढ़ के गली मोहल्लों में अब अफवाहों और गलत सूचनाओं का प्रचार प्रसार रोकना भी एक चुनौती बन गया है। ऐसा ही कुछ मंगलवार दोपहर मामूभांजा में हुआ। यहां कुछ दिन पहले आगरा से आई एक युवती के बारे में घरों में काम करने वाली दो महिलाओं ने अफवाह उड़ा दी कि उस महिला को कोरोना है।
विज्ञापन

जब बात मोहल्ले में फैली तो लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। इस बीच मोहल्ले के सभी लोग एकजुट हुए और उक्त महिला की कोरोना की जांच कराने की मांग करने लगे। इसी बीच दोपहर एक बजे के करीब लैपर्ड पहुंची तो उन्होंने पूरा मामला सुना। सुनने समझने के बाद लैपर्ड सिपाहियों ने महिला के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उक्त महिला का पूर्व में कोरोना टेस्ट हो चुका है। वह स्वस्थ्य है। उसे कोई बीमारी नहीं है। जब पुलिस वालों ने भरोसा दिलाया तो बात संभली। इसी दौरान पार्षद को बुला कर मोहल्ले को सैनिटाइज भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें