फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ग्रीन पार्क हाउसिंग सोसाइटी की बैठक में मारपीट, हंगामा, बिल्डर व उनके दो पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 10:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीन पार्क अपार्टमेंट की हाउसिंग सोसाइटी बैठक में अचानक गहमागहमी हो गई। समिति के अन्य सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष-बिल्डर संजीव पाराशर ने एक सदस्य के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर बाकी ने ऐतराज किया तो वह धमकाने लगे। इसी बीच अध्यक्ष के बेटों, सुरक्षाकर्मियों व उनके कुछ बाहरी साथियों ने सदस्यों के साथ वहां मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के बाद पुलिस को घटना की जानकारी देते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एटा चुंगी बाईपास इलाके में स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट की हाउसिंग सोसाइटी की बैठक 30 मार्च को हंगामेदार हो गई। इस बैठक में मारपीट के चलते हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। बिल्डर पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस के सामने बिल्डर पक्ष ने भी सदस्यों पर आरोप लगाया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर महुआखेड़ा सत्यवीर सिंह ने बताया कि बिल्डर संजीव पाराशर, उनके दो पुत्र ईशान, पार्थ, उनके समधी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व खैर से चेयरमैन प्रत्याशी रहे अन्नू आजाद, सौरभ पंडित, भतीजे को नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

घटनाक्रम के अनुसार इस हाउसिंग सोसाइटी के 24 सदस्यीय बोर्ड की 30 मार्च देर शाम मीटिंग हॉल में बैठक चल रही थी। जिसमें समिति अध्यक्ष बिल्डर, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी थे। मीटिंग हॉल के बाहर सोसाइटी निवासी टहल रहे थे, तभी अंदर बातचीत में गहमागहमी हो गई। समिति के अन्य सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष-बिल्डर संजीव पाराशर ने एक सदस्य के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर बाकी ने ऐतराज किया तो वह धमकाने लगे। इसी बीच अध्यक्ष के बेटों, सुरक्षाकर्मियों व उनके कुछ बाहरी साथियों ने सदस्यों के साथ वहां मारपीट कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टहल रहे लोग भी एकत्रित हो गए। हंगामा व मारपीट की सूचना पर महुआखेड़ा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने आरोप लगाए गए। मामले में सदस्यों की ओर से वैभव राठी, राघव उपाध्याय, गौरव अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, पवन गुप्ता, कृतिका माहेश्वरी, प्रगति अग्रवाल की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया है कि मारपीट के समय यहां तक धमकी दी गई कि सोसाइटी में हम जो चाहेंगे, वो करेंगे। आप लोग बोलोगे तो ऐसे ही पिटोगे।

बाद में पुलिस सभी के बयान दर्ज कर जांच की बात कहते हुए चली गई। पुलिस ने मीटिंग के समय का सीसीटीवी भी देखा है, जिसमें मारपीट होती दिख रही है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी का कहना है कि बिल्डर व सोसाइटी सदस्यों में मारपीट हुई है। मामले में जांच की जा रही है।
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के बिल्डर व हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव पाराशर का कहना है कि काफी समय से विवाद चल रहा है। बावजूद इसके दो माह पहले चुनाव में हम जीते। अब व्हाट्सएप ग्रुप पर मेरे विषय में कुछ टीका टिप्पणी का विषय रविवार की मीटिंग में आया। इसी बात पर बहस हो गई। एक सदस्य ने पहले मेरे ऊपर हमले के लिए कुर्सी उठाई। इसी बात पर मारपीट हुई। पुलिस को सभी तथ्य बता दिए गए हैं।-संजीव पाराशर, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के बिल्डर व हाउसिंग सोसाइटी अध्यक्ष
सोसाइटी शहर के संभ्रांत लोगों की है। बावजूद इसके बिल्डर पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट कराई है। हमारे एक सदस्य अमित कुमार को चोट आ गई। मामले में पुलिस कार्रवाई जरूरी है।-सौरव अग्रवाल, ग्रीनपार्क निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें