रूबी खान ने नवरात्र के साथ-साथ रमजान मनाने की भी घोषणा की थी। इससे पहले दुर्गा पूजा और गणेश चतुर्थी में मूर्ति रखने और पूजा करने पर कट्टरपंथियों से रूबी खान को जिंदा जलाने की धमकी भी मिली थी।
अलीगढ़ महानगर के जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर उपवास रखा और मां शैलपुत्री का पूजन किया।
विज्ञापन
रूबी आसिफ खान ने कहा कि नवरात्र और रमजान एक साथ पड़ने वाला है। सभी सौहार्द की मिसाल कायम करें। देश में हम सब एक-दूसरे का त्योहार मिलकर मनाते हैं। रूबी खान ने नवरात्र के साथ-साथ रमजान मनाने की भी घोषणा की थी।