फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी न करने पर आरटीओ में दलाल ने बाबू को पीटा, पिस्टल तानी

विज्ञापन
आरटीओ में बाबू के पद पर तैनात प्रदीप गुप्ता बन्ना देवी थाने में एफआईआर करते। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को एनओसी पटल पर तैनात प्रधान सहायक के साथ एक दलाल ने ऑफिस के अंदर मारपीट कर गला दबाते हुए सीने पर तमंचा रख दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के पीछे ट्रक का टैक्स जमा कराए बिना ही टैक्स अपडेट कराने के दबाव को प्रधान सहायक द्वारा ठुकराने का विवाद सामने आया है। चीखपुकार पर अन्य कर्मचारियों को देख कर आरोपी भाग गया। कर्मचारियों के लामबंद होने पर बात आलाधिकारियों तक पहुंची तो थाना बन्नादेवी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

वाकया करीब चार बजे का है। प्रधान सहायक प्रदीप कुमार अग्रवाल निवासी कमला नगर, आगरा के अनुसार, दलाल भूपेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सिंधौली, गांधीपार्क उनके पास आया और एक ट्रक का टैक्स अपडेट (चोरी) करने की बात कहने लगा। बिना टैक्स जमा किए टैक्स अपडेट करने से इनकार करते ही वह आगबबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। गला दबाते हुए तमंचा निकालकर सीने पर तान दिया। चीखपुकार पर अन्य पटलों के कर्मचारी दौड़कर आए। उन्हें देख भूपेंद्र तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मारपीट व गला दबाने की घटना से उनकी हालत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस मामले में कार्यालय अध्यक्ष एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह को शिकायती पत्र सौंपा गया है। एआरटीओ के मुताबिक कार्यालय के भीतर एक दलाल द्वारा इस प्रकार की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बारे में आईजी व एसएसपी को अवगत करा दिया गया है। थाना बन्नादेवी पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ जानलेवा हमले, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुआ था हमला, अब सुरक्षा वापस
भूपेंद्र पर पिछले माह जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में बस संचालक राम किशन निवासी गांधी पार्क की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि भूपेंद्र की टांग में गोली लगी थी। इस घटना में नामजद जेल भेजे गए हैं। घटना के बाद से भूपेंद्र को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। बृहस्पतिवार के झगड़े के समय उसके साथ मौजूद सिपाही गाड़ी में बाहर बैठा था, जबकि वह खुद आरटीओ कार्यालय में वारदात कर आया। खबर पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद तत्काल उसका सुरक्षाकर्मी वापस ले लिया गया है।
जेई को पीटने और पुलिसकर्मी परिवार पर हमले का भी आरोप
भूपेंद्र का गांधी पार्क इलाके के जीटी रोड पर आराध्या हास्पिटल भी है। 2019 में उक्त हास्पिटल में गांधी पार्क थाने के ही एक पुलिसकर्मी के परिवार की महिला भर्ती थी। परिवार का पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इस पर भूपेंद्र ने पुलिसकर्मी के परिवार पर हमला बोल दिया था। इससे पहले बिजली विभाग के एक जेई को बंधक बनाकर पीटने के मामले में भी मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों को लेकर गांधी पार्क पुलिस ने इसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए एडीएम सिटी की कोर्ट में फाइल पेश कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें