फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आरएसएस कार्यकर्ता पर जलती लकड़ी से हमला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Jul 2019 04:32 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
संघ के कार्यवाह पर हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शाखा से घर लौट रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा कार्यवाह पर कोतवाली के ऊपर कोट इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोलकर तंदूर की जलती लकड़ी से जख्मी कर दिया। साथ ही मारपीट कर घायल भी कर दिया। घटना की जानकारी पर आरएसएस के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। 

विज्ञापन


देहली गेट के मोहल्ला रामनगर के रहने वाले मनीष पुत्र प्रमोद कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि आरएसएस की विश्वकर्मा नगर में सरस्वती शाखा लगती है। यहां शाखा के बाद कुछ स्वयंसेवक ऊपर कोट के रास्ते जलपान करने जा रहे थे। तीन बाइकों पर छह स्वयंसेवक थे। इसमें शाखा के शाखा कार्यवाह मनीष, मुख्य शिक्षक राज, सुशांत और सचिन भी शामिल थे। जैसे ही वह लोग शीशे वाली मस्जिद के पास से गुजरे तो कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे।

इसका विरोध करने पर एक हमलावर ने जलती हुई लकड़ी से मनीष के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसकी कमर पर चोट आई। वह घायल हो गया। इस दौरान अन्य हमलावर भी आक्रामक हो गए। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। यहां से सभी लोग कोतवाली पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर विभाग कार्यवाह ललित कुमार, विस्तारक रविकांत, नगर कार्यवाह ओमप्रकाश, प्रमोद, हरिव्रत, संजू बजाज, अंकुर शिवाजी, अतुल राजाजी, विशाल देशभक्त, भाजपा नेता ब्रजेश कंटक, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, विवेक सारस्वत, हरिबाबू, संजय आदि कोतवाली पहुंच गए।

सीओ विशाल पांडेय और एडीएम ने घटना स्थल का मुआयना कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। घटना के संबंध में धारा 341, 352, 326, 323, 504, 506 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर संघ के विभाग कार्यवाह ललित कुमार ने ऐसे अवांछनीय तत्वों पर तत्काल कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर फोर्स नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें