मुख्य अतिथि क्षेवी पातशाही गुरुद्वारा पीलीभीत के मुख्य प्रबंधक ज्ञानी शेर सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देखकर अति प्रसन्नता हुई। शारीरिक प्रदर्शन और आतंकवाद से लड़ने की शक्ति का प्रदर्शन अभिभूत करने वाला था। अरदास करता हूं कि हमारा संघ परिवार इसी तरह से आगे बढ़ता रहे। यह गुरुओं की धरती है, महात्माओं की धरती है, सभी को प्रणाम। यह ध्वज ऐसे ही लहराता रहे। वाहे गुरु की खालसा, वाह गुरु की फतेह, बोले सोनिहाल भारत माता की जय।
इस मौके पर सर्वाधिकारी राजीव सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, सह प्रांत प्रचारक विनोद, डाॅ. दिनेश, रणवीर सिंह, विभाग प्रचारक गोविंद, सर्व व्यवस्था प्रमुख योगेश आर्य, धीरज सिंह, महानगर प्रचारक विक्रांत, रतन मित्र, दलवीर सिंह, सुधीर शर्मा, विमल यादव आदि मौजूद रहे।
संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर संघ के स्वयंसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों ने वाहिनी सह प्रदर्शन किया। कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक चल रहे थे। घोष के साथ इनका कदमताल देखते ही बन रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे सेना की टुकड़ी देश के लिए चल पड़ी है। इसके बाद दंड का प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन के साथ यह बताया कि कैसे वह दुश्मनों को दो मिनट में धूल चटा सकते हैं। सिर मार चतुष्क के माध्यम से चारों तरफ प्रहार का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ कैसे दंड का प्रहार किया जा सकता है उसके बारे में बताया।
लक्ष्य भेद के बारे में भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय स्वयंसेवकों की फुर्ती देखते बन रही थी। पद विन्यास के माध्यम से शिक्षार्थियों ने दक्षता का प्रदर्शन किया। नियुद्ध के माध्यम से शिक्षार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरत में रह गया। चारों तरफ से दुश्मन यदि घिरे हैं तो उन्हें कैसे मात दिया जाता है इसके बारे में भी प्रदर्शन किया।।आतंकियों से निपटने के लिए भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।