आरपीएफ थाने की दो महिला सिपाहियों ने 25 जुलाई 2025 को अपने परिजनों के साथ पोस्ट कमांडर पर मानसिक उत्पीड़न, तबादला कराने की धमकी आदि समेत कई तरह से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग समेत कई आरोपों से घिरे आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह को अनियमिताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जबकि वेंडर को घूसा मारकर गिरा देने के प्रकरण में लापरवाही पर सिपाही को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाने की दो महिला सिपाहियों ने 25 जुलाई 2025 को अपने परिजनों के साथ पोस्ट कमांडर पर मानसिक उत्पीड़न, तबादला कराने की धमकी आदि समेत कई तरह से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। एक दरोगा व सिपाही पर ड्यूटी से घर जाते समय पीछा करने का भी आरोप लगाया था।
सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को स्टेशन पर युवक को घूसा मारने के बाद वेंडर सोनू निवासी हाथरस जंक्शन के चलती ट्रेन की चपेट में आ जाने व पैर कट जाने की घटना में लापरवाही पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही सुनील कुमार को निलंबित किया गया है।