फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी किन्नर बन ट्रेन में यात्रियों से करते थे जबरन वसूली, आरपीएफ ने दबोचा

Fri, 10 May 2019 07:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

- ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों से जबरन कर रहे थे वसूली
विज्ञापन
फर्जी किन्नर गैंग के दो सदस्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली-प्रयागराज रूट की ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले फर्जी किन्नर गैंग के दो सदस्य गुरुवार रात को आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए। ब्रह्मपुत्र मेल से दोनों को दबोचा गया। 

विज्ञापन


वे गाड़ी की जनरल बोगी में सवार यात्रियों से जबरन पैसों की वसूली कर रहे थे। पैसे न देने पर यात्रियों के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे थे।आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक ब्रह्मपुत्र मेल रात डेढ़ बजे के करीब स्टेशन पर पहुंची थी। 

आरपीएफ की टीम रुटीन तौर पर ट्रेन की जनरल बोगियों के पास चेकिंग करने को खड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने टीम से फर्जी किन्नरों द्वारा वसूली करने की शिकायत की। इस पर टीम ने दो फर्जी किन्नर बिट्टू निवासी कोतवाली, संभल और महफूज अली निवासी तकिया टांट, बिलारी, मुरादाबाद को दबोचा।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। यहां 1905-1905 रुपए का दोनों पर जुर्माना या दस दिन की जेल का आदेश सुनाया गया। फर्जी किन्नर जुर्माना देकर रिहा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें