अलीगढ़ की दुकान में ब्लास्ट के बाद लगी आग
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के तालानगरी फेक्ट्री एरिया में एक खोखानुमा दुकान में दो लीटर के गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि वहां से निकली चिंगारी से पास में खड़े ट्रक में आग लग गई।
आग की चपेट में आकर खोखा और ट्रक में लदा सामान जलकर खाक हो गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानाकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तालानगरी स्थित फेक्ट्री एरिया में खोखानुमा चाय की दुकान में दो लीटर के गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस चलते खोखे में आग लग गई।
धमाके से निकली आग की चिंगारी सेल टेक्स ऑफिस परिसर में पास खड़े ट्रक पर जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटों ने ट्रक को अपने आगोश में ले लिया। ट्रक में परीक्षण के लिए परचून का समान लदा था।
देखते ही देखते सब कुछ आग में जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची 8 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।