फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट से नागरिकों को दिलाएं राहत

विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने शहर के नागरिकों को जल संकट से राहत दिलाने का निर्देश नगर निगम के महाप्रबंधक जल को दिया है। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में ‘गर्मी की आहट के साथ ही महानगर में होने लगा जल संकट, लोग परेशान’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। नगर आयुक्त ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया है कि जल संकट से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए क्षेत्रों का निरीक्षण करें और समस्या का निस्तारण कराएं। तीन दिन में खराब हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने अमर उजाला द्वारा उठाई गई समस्या का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें