श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर 26 अगस्त को शाम चार बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि शहर में मंदिरों, घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाई जाएंगी। यहां धार्मिक आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ भी जुटेगी। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
डायवर्जन
- दिल्ली, खुर्जा, गभाना की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को भांकरी, महरावल कट, खेरेश्वर चौराहा, आगरा, मथुरा, बौनेर तिराहा से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हाईवे बाईपास जीटी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- खैर, टप्पल की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहे से शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन खेरेश्वर चौराहे से जीटी रोड हाईवे बाईपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- मथुरा/इगलास की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का मथुरा चेंजर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । यह वाहन जीटी रोड, हाईवे बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- आगरा की तरफ से अलीगढ़ शहर/सासनीगेट चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश आगरा चेंजर से प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन जीटी रोड, बाईपास हाईवे पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कानपुर/एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बौनेर तिराहा से शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन हाईवे जीटी रोड पर डायवर्ट होकर जाएंगे।
- अतरौली से रामघाट रोड होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन अतरौली से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
- डिबाई/बुलंदशहर से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन सुमेरा झाल मोड़, जवां से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल मोड़ जवां से बरौली-गभाना की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।