ईद की नमाज पर कुछ जगहों पर भारी वाहन, हल्के वाहन और ई-रिक्शे, तो कुछ जगहों पर अन्य सभी प्रकार के वाहनों, जिसमें स्कूटर, ई-रिक्शा , साईकिल भी शामिल है, को प्रतिबन्धित किया गया है। प्रतिबन्ध सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
21 अप्रैल को ईद के दिन अलविदा नमाज पर अलीगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रुट डार्यवर्जन किया गया है। कुछ जगहों पर भारी वाहन, हल्के वाहन और ई-रिक्शे, तो कुछ जगहों पर अन्य सभी प्रकार के वाहनों, जिसमें स्कूटर, ई-रिक्शा , साईकिल भी शामिल है, को प्रतिबन्धित किया गया है। प्रतिबन्ध सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों,हल्के वाहन तथा ई-रिक्शों का प्रवेश रहेगा प्रतिबन्धित
जयगंज पोस्ट आफिस से शाहपाड़ा की ओर।
मदारगेट तिराहे से फूल चौराहे की ओर।
मीरूमल चौराहा से फूल चौराहा की ओर।
बारहद्वारी चौराहा प्रथम व द्वितीय से महावीर गंज की ओर।
देहलीगेट चौराहा से खटीकान चौराहे की ओर ।
तुर्कमान बाईपास चौराहा से तुर्कमानगेट की ओर।
देहलीगेट चौराहा से कनवरीगंज की ओर।
खैर रोड से खटीकान चौराहे की ओर।
अन्य सभी प्रकार के वाहनों, जिसमें स्कूटर, ई-रिक्शा , साईकिल रहेंगे प्रतिबन्धित