फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: आज से 28 फरवरी तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक रहेगी लागू

Sun, 02 Feb 2025 11:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। एंबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेगें।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के दौरान शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। यह व्यवस्था रविवार से 28 फरवरी तक शाम पांच बजे से रात्रि दो बजे तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने 1 फरवरी को नुमाइश मैदान में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि कि नुमाइश में असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। एंबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेगें।

रूट रहेगा डायवर्ट

वाह्य डायवर्जन
  • समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन तथा रोडबेज/प्राइवेट/ई-बस का संचालन कम्पनीबाग चौराहा से सारसोल चौराहे तक तथा सारसौल चौराहा से कम्पनीबाग चौराहा जीटी रोड पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  • एटा/कानपुर की तरफ से बोनेर होकर एटाचुंगी चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन एटाचुंगी चौराहा से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन एटा चुंगी चौराहा से डायवर्ट होकर क्वार्सी बाईपास से अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • बुलन्दशहर/गभाना की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन भांकरी होकर सारसौल चौराहा तक आ सकेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से ही डायवर्ट होकर नादापुल या बरौलाबाईपास होकर  अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • खैरश्वर चौराहे से नादा/सारसौल चौराहे की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन नादा चौराहा/सारसौल चौराहा से शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन नादा/सारसौल/बरौला बाईपास रोड होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • आगरा/मथुरा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन सासनीगेट चौराहा/शहर की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा/मथुरा चेन्जर से ही डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • अतरौली की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन तथा रोडबेज/प्राइवेट बसें बिजडम गन्दा नाला कट/क्वार्सी चौराहे से अन्दर शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बिजडम गन्दा नाला कट/क्वार्सी चौराहे से ही डायवर्ट होकर ओजोन सिटी रोड/महेशपुर तिराहा होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • बरौला पुल  के नीचे आईटीआई रोड पर समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी वाहन बरौला पुल के नीचे से ही डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। 
 
आन्तरिक डायवर्जन
  • तस्वीर महल से जेल पुल फ्लाईओवर होते हुये प्रदर्शनी में जाने वाले चार पहिया वाहन/ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर कठपुला, रसलगंज होते हुये जायेंगे।
  • सारसौल चौराहे से रसलगंज की ओर जाने वाले चार पहिया/ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, शहशांह  तिराहा से नुमाइश एवं तहसील तिराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन शहशांह  तिराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, होली चौक, मसूदाबाद चौराहे होते हुये रसलगंज की तरफ जा सकेंगे।
  • रसलगंज से सारसौल की तरफ आने वाले चार पहिया/ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा मसूदाबाद चौराहे से तहसील तिराहा/नुमाईश की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन मसूदाबाद चौराहे से डायवर्ट होकर हौलीचौक, नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, शहशांह तिराहा होते हुये सारसोल चौराहा की तरफ जा सकेंगे।
  • बरौला पुल के नीचे से/आई0टी0आई0 पुलिस चौकी से डी-विश्वास की तरफ चार पहिया/ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बरौलापुल के नीचे से/आईटीआई पुलिस चौकी से डायवर्ट किये जायेंगे।
  • नगर निगम वर्कशॉप तिराहे से नुमाईश मैदान/जीटी रोड की तरफ चार पहिया/ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन नगर निगम वर्कशॉप तिराहे से ही अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यहां रहेगा नो-ट्रैफिक जोन

  • मसूदाबाद चौराहे से शंहशाह तिराहा तक।   
  • तहसील तिराहे से तस्वीर महल चौराहा तक।
  • डी-विश्वास तिराहे से आईटीआई चौकी तक।

यहां रहेंगी क्रेन
  • शंहशह तिराहा से मसूदाबाद चौराहा तक
  • तहसील तिराहा से तस्वीर महल चौराहा तक एवं डी-विश्वास से आईटीआई चौकी तक
विज्ञापन

यहां रहेगी पांर्किग व्यवस्था

  • काकोरी द्वार के अन्दर दाहिने व बायें-वीआईपी/प्रशासनिक अधिकारी के वाहन पांर्किग
  • नुमाइश मैदान कृष्णाजली के पास-वीआईपी वाहन पांर्किग
  • गेस्ट हाउस के सामने व कोहीनूर मंच के पास वीआईपी पर्किंग
  • राजेन्द्र सिंह अखाड़ा पांर्किग। 
  • नगर निगम वर्कशॉप के सामने खाली मैदान।
  • जुपीटर गेस्ट हाउस के सामने नुमाइश मैदान के अन्दर पार्किंग
  • टयूबबेल कॉलोनी (विषाल मेगा मार्ट के बराबर से) पांर्किग 
  • सारसोल रोडबेज बस अडडा- पांर्किग
  • आईटीआईरोड पुलिस चौकी के सामने इन्ड्रस्ट्रियल एरिया सड़क के दोनो ओर 
  • आईटीआई कॉलेज आर0टी0ओ0टेस्ट ड्राइव सेन्टर मैदान पार्किंग
  • तस्वीर महल चौराहे से आगे दीवानी के पास पार्किंग।

यहां लगाए गए हैं बैरियर
सारसोल चौराहा-                         थाना-बन्नादेवी
शंहशाह तिराहा-                    थाना बन्नादेवी
मसूदाबाद चौराहा -                        थाना बन्नादेवी
नगर निगम वर्कशॉप तिराहा-             थाना बन्नादेवी
बन्नादेवी कट तिराहा-                 थाना बन्नादेवी
तहसील तिराहा-                      थाना बन्नादेवी
डी विश्वास तिराहा-                       थाना बन्नादवी
जेल पुल मेहर पैलेस की तरफ-            थाना बन्नोदेवी
जेल पुल तस्वीर महल की तरफ-          थाना बन्नोदेवी
तस्वीर महल चौराहा-                 थाना सिविल लाइन्स
आईटीआई पुलिस चौकी के सामने -        थाना बन्नादेवी
बरौला पुल के नीचे -                थाना बन्नादेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें