फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: रोरावर-महुआखेड़ा थाना प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश, दुर्व्यवहार-लापरवाही बरतने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 10:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो थानों के प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
दरोगा निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुनवाई में मिली गंभीर शिकायतों के चलते अलीगढ़ रोरावर और महुआखेड़ा के थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों ही अधिकारियों पर जनता के साथ दुर्व्यवहार, अकारण कार्रवाई और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जनसुनवाई के दौरान रोरावर क्षेत्र के निवासी सोहिल खान ने शिकायत दर्ज कराई कि थाना प्रभारी वंशीधर पांडेय ने उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि गलत तरीके से बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत एकतरफा कार्रवाई भी कर दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर वंशीधर पांडेय को निलंबित कर दिया।

वहीं, महुआखेड़ा के थाना प्रभारी अवधेश कुमार को एक अन्य मामले में पीड़ित की शिकायत पर त्वरित एक्शन न लेने के कारण निलंबन झेलना पड़ा। उन पर आरोप था कि एक प्लॉट की चहारदीवारी और पेड़ तोड़े जाने व मारपीट की सूचना के बाद भी उन्होंने विधिक कार्रवाई में ढिलाई बरती। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें