छात्राओं से पूछताछ करते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पूरन सिंह स्रोत सूचना विभाग
अलीगढ़। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली में बुधवार, 14 अक्टूबर को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल हो गईं। सभी छात्राओं को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया। हालत सामान्य होने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना की सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि विद्यालय का निरीक्षण किया। भवन की सुरक्षा में लापरवाही और कक्षाओं के रखरखाव पर समुचित ध्यान नहीं दिए जाने के मामले में प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।