फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये की लूट
विज्ञापन

-मंगलवार रात मेरठ से पशु खरीदने जा रहे थे पीड़ित
-पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी।
छर्रा। कोतवाली बरला के गांव अरनी निवासी तीन युवकों से मंगलवार रात बदमाश दो लाख रुपये लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव अरनी निवासी आकिब पुत्र शेरूद्दीन, जब्बार व हरप्रसाद मंगलवार रात बोलेरो गाड़ी से पशु खरीदने मेरठ के गांव डबेरी जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने अरनी मोड़ के पास सड़क पर करब डाल दी और गाड़ी को रुकवा लिया। बदमाश बोलेरो में सवार तीनों युवकों को तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि आकिब व उसके साथी बार-बार बयान बदल रहे हैं। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें