फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क बस अड्डे पर एटा के युवक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क बस अड्डे पर सोमवार को दिनदहाड़े एटा के एक युवक से बाइक सवारों ने लूट कर ली। बदमाश युवक के हाथ में लगा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 12 हजार रुपये और कपड़े रखे थे। गांधी पार्क चौकी पर ताला लटका मिलने पर युवक पुलिस को बिना शिकायत दिए ही एटा चला गया।
विज्ञापन

पीड़ित आशीष निवासी माहरेरा, एटा ने बताया कि वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। दशहरा की छुट्टियों पर घर जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन द्वारा अलीगढ़ आया था। यहां गांधी पार्क बस अड्डे से एटा के लिए बस पकड़नी थी। सुबह नौ बजे करीब बस का इंतजार करते वक्त पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने हाथ में लगा बैग छीन लिया और तमंचा लहराते हुए तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना देने गांधी पार्क चौकी पर पहुंचा तो वहां ताला लटका मिला।
राहगीरों ने बस टिकट के लिए पैसे दिए। इस पर बिना तहरीर दिए ही वापस लौट आया। आशीष के अनुसार बैग में 12 हजार रुपये और कपड़े रखे थे। गांधी पार्क इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह के अनुसार पीड़ित से संपर्क नहीं हो पाया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर घटना की पुष्टि कराई जाएगी। साथ ही चौकी पर स्टाफ क्यों नहीं था। इसके संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें