शहर के नवनिर्मित बस अड्डे मसूदाबाद से देहरादून, मेरठ के साथ ही मुरादाबाद, दिल्ली, कौशांबी, खुर्जा, बुलंदशहर की बसों का भी आवागमन होगा। हालांकि, यहां से बरेली की बसों के संचालन संबंधी निर्णय को वापस ले लिया गया है। बरेली जाने-आने वाली बसों को सिर्फ गांधी पार्क बस अड्डे से संचालित किया जाएगा।
एआरएम अलीगढ़ वीके शुक्ला के अधीन इस बस अड्डे को रखा गया है। स्टेशन इंचार्ज के तौर पर राकेश कुमार की तैनाती की गई है। हालांकि अभी इस बस अड्डे का संचालन पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। दिनभर में तकरीबन 20 से 30 बसों को ही यहां से रवाना किया जा रहा है।
एआरएम वीके शुक्ला ने बताया कि बरेली जाने-आने वाली बसों का संचालन मसूदाबाद बस अड्डे से नहीं होगा। यहां से सिर्फ देहरादून, मेरठ के साथ ही मुरादाबाद, दिल्ली, कौशांबी, खुर्जा, बुलंदशहर की बसों का संचालन किया जाएगा। बरेली की बसों को गांधी पार्क बस अड्डे से ही संचालित किया जाएगा क्योंकि इन बसों शहर के भीतर ले जाने से जाम की समस्या पैदा होगी, जबकि जाम से शहर को निजात दिलाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में इस अड्डे को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। अभी यहां से 20 से 30 बसों की ही संचालन हो रहा है।