फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अलीगढ़ से हाथरस, आगरा, कासगंज, मथुरा, एटा, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद समेत दूसरे जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन


इससे 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा छूटने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को बसों की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।

यात्रियों का दबाव बढ़ने पर रिजर्व बसों को भी सड़कों पर उतारने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दिनों में बसों के संचालन पर विशेष नजर रखी जाएगी। चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने के साथ बसों की तकनीकी स्थिति भी जांची जाएगी, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो। बस अड्डे पर यात्रियों को बसों की उपलब्धता और समय की जानकारी देने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें