फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हनुमानजी ने जलाई लंका, गूंजा जय श्रीराम

Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रामलीला में रावण की लंका जलाते हनुमान जी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को बालि वध, हनुमानजी का लंका प्रवेश, अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रभु श्रीराम के पूजन से हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, नीरज गोयल, राम माहेश्वरी हरकुट, वरुण बंसल और हिमांशु गुप्ता ने पूजन किया। इसके बाद शोभित गर्ग, प्रमोद कुमार गर्ग, रूपेश शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय और निशांत वार्ष्णेय ने आरती की।

अंगद का पांव नहीं हिला सका रावण
नगला बरौला बाईपास रोड स्थित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को लंका दहन के बाद के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि रावण की सभा में अंगद ने अपना पैर जमाकर लंकापति के योद्धाओं को चुनौती दी। कोई भी योद्धा उनका पैर हिला नहीं सका। योगेश राजपूत, अध्यक्ष आचार्य पन्नालाल, मीडिया प्रभारी योगेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण कश्यप, छोटेलाल, राजवीर, अर्जुन लोधी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें