चालक-परिचालकों को कड़े निर्देश हैं कि बसों को अनुबंधित ढाबों पर ही रोंके। यदि गैर अनुबंधित ढाबों (यात्री प्लाजा) पर बस रोकी तो कड़ी कार्रवाई होगी। यात्री इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 180001802877, व्हाट्सएप नंबर 9415049606 पर कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय के निर्देश हैं कि सफर के दौरान रोडवेज बसें केवल अनुबंधित ढाबों पर ही रुकेंगी। ऐसा न करने वाले चालक-परिचालकों पर कठोर कार्रवाई होगी। इन नियमों की रोडवेज चालक-परिचालक धज्जियां उड़ा रहे हैं। मनमाने तरीके से अनाधिकृत ढाबों पर बसों को घंटों रोक रहे हैं। इतना ही नहीं ढाबा संचालक रोडवेज कर्मियों की मिलीभगत से मुसाफिरों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। खानपान सामग्री के मनमाने रुपये वसूले जाने और विरोध पर उनके साथ अभद्रता करने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली- बुलंदशहर हाईवे पर सिकंद्राबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, दौरऊ मोड़, गभाना टोल, गभाना बरौली मोड़, चूहरपुर, बौनेर, पनैठी, डिबाई, नराैरा स्थित ढाबों पर इन बसों को दिन व रात के समय में खड़ा देखा जा सकता है। औसतन एक बस ढाबे पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकती है। चालक-परिचालक इन ढाबों पर मुफ्त में मेहमाननवाजी स्वीकारते हैं। बदलें में ढाबा संचालक मुसाफिरों से घटिया खान-पान सामग्री के बदले मनमाना शुल्क वसूल कर उनकी जेब पर डाका डाल रहे हैं।
चालक-परिचालकों को कड़े निर्देश हैं कि बसों को अनुबंधित ढाबों पर ही रोंके। यदि गैर अनुबंधित ढाबों (यात्री प्लाजा) पर बस रोकी तो कड़ी कार्रवाई होगी। यात्री इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 180001802877, व्हाट्सएप नंबर 9415049606 पर कर सकते हैं।- सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज