फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर शहर में नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

Fri, 06 Nov 2015 07:38 PM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। त्योहार पर शहर में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा शहर में रोडवेज बसों की एंट्री प्रतिबंधित करने की तैयारी है। इसके अलावा रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट सहित प्रमुख बाजारों में भी रूट डायवर्जन की तैयारी है। इसे लेकर एसपी यातायात ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलने पर सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर कानपुर की ओर से शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों को एटा चुंगी के रास्ते बाईपास से सारसौल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह दिल्ली से शहर की ओर आने वाली बसों को सारसौल से बाईपास के रास्ते एटा चुंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
आगरा व मथुरा से आने वाली बसों को एटा चुंगी के रास्ते जीटी रोड से गांधीपार्क तक बुलाया जाएगा। शहर से आगरा व मथुरा जाने वाली बसें जीटी रोड से सारसौल के रास्ते बाहर निकाली जाएंगी। अतरौली की ओर से आने वाली बसों को भी बाहर से ही प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए डीएम-एसएसपी से स्वीकृति मांगी गई है। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। साथ में तय किया जा रहा है कि सिटी बसें सासनी गेट व एटा चुंगी से ही चलाई जाएं। एक-दो दिन में व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें