फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया, गुरुनानक देव और इंद्रप्रस्थ यूनि. ने मारी बाजी

Fri, 06 Nov 2015 01:31 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू में चल रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन जामिया मिल्लिया की टीम थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की टीम सीएसजेएम कानपुर तथा गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की टीम कुमायूं यूनिवर्सिटी नैनीताल को हराकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश कर गई। जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली ने थापर यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-0 से पराजित किया। 
विज्ञापन

सिंगल्स मुकाबले में अर्णव आलोक ने परमप्रीत सिंह को 6-2, 6-2 शिवम डालमिया ने रवजीत सिंह को 6-4, 2-6, 6-4 तथा युगल मुकाबले में अर्णव आलोक व नीतीश की जोड़ी ने परमप्रीत व रवजीत की जोड़ी को 7-5, 6-1 से परास्त किया। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने सीएसजेएम कानपुर को 3-0 से हराया। 
एकल मुकाबले में रूप कुंवर प्रीत सिंह ने शिवेश त्रिपाठी को 7-6, 7-2, 6-2, परवीर ने अक्षत को 6-1, 6-0 तथा डबल्स मुकाबले में ज्ञानचंद व परवीर की जोड़ी ने आशीष व अंकुश की जोड़ी को 6-1, 6-2 से पराजित किया। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने कुमायूं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 3-0 से हराया। एकल मुकाबले में अक्षय ने संदीप रावत को 6-0, 6-0, शिवम ने हिम्मत सिंह को 6-0, 6-0 तथा युगल मुकाबले में आयुष्मान व शिवम की जोड़ी ने संदीप रावत व हिम्मत सिंह की जोड़ी को 6-1, 6-0 से पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें