फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिसे, कटे-फटे टायरों पर दौड़ रही सवारियों की जिंदगी

विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे के सामने सवारी भरते हुए एक निजी बस संख्या यूपी37टी3157 का आधे से ज्यादा पिछला टा? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राहुल दक्ष, अलीगढ़।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के खैर रोड पर टायर फटने की वजह से हरियाणा रोडवेज की दो बसों की भिड़ंत में पांच सवारियों की जान चली गई। 32 यात्री घायल हो गए। यह महज हादसा नहीं है, बल्कि लापरवाही का नतीजा है। रोडवेज बसों में घिसे व कटे-फटे टायरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते वह बीच रास्ते कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं।
अलीगढ़ के गांधी पार्क, मसूदाबाद, सारसौल, अतरौली बस अड्डे से संचालित होने वाली ज्यादातर रोडवेज बसों का हाल खराब है। किसी बस के टायर फटे हैं तो किसी के घिसे हैं। यह बसें कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती हैं। मगर, अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। टायर घिसने पर उन पर रबड़ चढ़वा (रिट्रेड) दी जाती है।
विज्ञापन

ये है मानक
बस में अगला टायर नया होना चाहिए।
पिछले पहिये में रिट्रेड टायर को 40 हजार किमी तक ही चलाया जा सकता है।
बस के टायरों मेें मानक के अनुसार हवा होनी चाहिए।
... तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं टायर
वर्कशॉप में बसों की नियमित जांच होती है, जिन बसों में खराबी होती है, उनको दुरुस्त किया जाता है। पार्ट्स बदले जाते हैं। इसका पूरा ब्योरा तैयार किया जाता है। निगम मुख्यालय से पैसा लिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद भी रोडवेज बसों के टायरों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। विभाग की यूनियन से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि वर्कशॉप में बड़ा घालमेल होता है। पुराने टायरों को रिट्रेड किया जाता है और नए का भुगतान लिया जाता है। तेल की चोरी होती है। इसी प्रकार अन्य सामान बस की मरम्मत में दर्शाकर बाजार में बेचा जाता है।
पड़ताल में ये मिली स्थिति
- मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी नोएडा डिपो की बस (यूपी16टी4696) का टायर किनारे से फटा मिला।
- मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी अतरौली डिपो की बस (यूपी81सीटी2963) का टायर किनारे से फटा मिला।
- गांधी पार्क बस अड्डे पर खड़ी लोनी डिपो की बस (यूपी14डीटी4756) के टायर घिसे हुए मिले।
- गांधी पार्क बस अड्डे पर अतरौली डिपो की बस (यूपी81एएफ2026) के टायर घिसे हुए मिले।
- गांधी पार्क बस अड्डे के सामने सवारी भर रही निजी बस (यूपी37टी3157) का आधे से ज्यादा पिछला टायर फटा हुआ मिला। यह बस दिल्ली, आनंद बिहार, लालकुआं-अलीगढ़ के बीच संचालित होती है।
विज्ञापन

- चालक बस को वर्कशाप से निकालते समय पूरा चेकअप करते हैं। बाकी रही अलीगढ़ परिक्षेत्र की बसों में खराब टायरों की बात तो इसका संज्ञान लिया जाएगा, जिसकी लापरवाही सामने आएगी, कार्रवाई उस पर होगी। सवारियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है। - परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़ रोडवेज परिक्षेत्र

गांधी पार्क बस अड्डे पर अतरौली यूपी81एएफ2026 बस खड़ी थी, इसके भी टायर घिसे थे।- फोटो : CITY OFFICE

मसूदाबाद बस अड्डे पर खड़ी अतरौली की बस संख्या यूपी 81 सीटी 2962 का टायर साइड से फटा हुआ मिला।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें