फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

Sun, 21 Jan 2018 01:30 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस जिससे हादसा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब सात बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव चौधाना के निकट एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। हादसा होते ही बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर अलीग-पलवल मार्ग जाम कर दिया। जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब दस बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना गोंडा के गांव मजूपुर निवासी मनोज पुत्र बच्चू सिंह, राजेश खन्ना पुत्र बच्चू सिंह व संजय पुत्र देवी सिंह शनिवार की शाम बाइक से घरेलू सामान लेने खैर गए थे। वहां से शाम करीब साढ़े बजे तीनों गांव के लिए चले। चौधाना के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर राजेश खन्ना की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज व संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां मनोज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संजय को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक राजेश के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। राजेश के शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। 

ग्रामीणों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की। सूचना पर एसडीएम जोगिंदर सिंह, सीओ तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी अर्पित कपूर, इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। तेहरा के प्रधान कपिल शर्मा, चौधाना के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा व भाजपा के विधानसभा मंडल अध्यक्ष विनोद सारस्वत ने दो घंटे तक ग्रामीणों को समझाते रहे। एसडीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। 
विज्ञापन


परिवार का इकलौता चिराग था मनोज
हादसे में मृत मनोज अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। तीनों ही युवक किसान थे। मृतक राजेश दो भाइयों में बड़ा था। संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ तेजवीर सिंह के अनुसार रोडवेज बस चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें