फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार, कुछ यात्रियों को मामूली चोट

Thu, 24 Apr 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस में सवारी नींद में थीं। टक्कर लगते ही सवारी बस में गिर गईं। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। बस और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र से गुजर रहे जीटी रोड पर गांव पनैठी स्थित ओवरब्रिज के पास 22 अप्रैल देर रात एक रोडवेज बस एक खड़े ट्रक से पीछे से भिड़ गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान बस में सवार यात्री नींद में थे। अचानक टक्कर होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और यात्रियों से जानकारी की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल की रात अलीगढ़ के बुद्ध विहार डिपो की एक रोडवेज बस सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रही थी। इसी बीच रात करीब ढाई बजे पनैठी के पास बस रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई।

जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में सवार कुछ यात्री सीटों से गिरकर मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें