फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री जख्मी

Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से रोडवेज की बस टकरा गई। इससे बस के चालक व परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले।
विज्ञापन




मेरठ डिपो की रोडवेज बस के चालक शुभम् कुमार व परिचालक दीपक मंगलवार की सुबह एटा से सवारियां भरकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह समय करीब साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बस जा टकराई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मचने लगी। कुछ यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले।



स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें