मंगलवार सुबह करीब सात बजे खैर टैंटीगांव मार्ग पर गांव नगला बिरखू के समीप स्थित हाथरस ब्रांच नहर में युवक का शव व उसकी बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव नहर में देख पुलिस को सूचना दी, इस पर थाना प्रभारी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा। इसी बीच युवक के परिवार के लोग भी उसे ढूंढते हुए वहां आ गए। इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई।
पुलिस ने बताया कि थाना गभाना के गांव गांवरी निवासी नागेश (18) पुत्र सरदार सिंह अपनी रिश्तेदारी में गया था। सात बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। सोमवार रात किसी समय किसी प्रकार उसकी बाइक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब गांव के लोग नहर की ओर गए तो युवक का शव और बाइक वहां पड़ी देखी।
नहर में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर पहुंच गए। शिनाख्त कराने के प्रयास किए। बाद में शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ इगलास भांवरे दीक्षा अरुण के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत नहर में डूबने से होना प्रतीत हो रही है, जांच की जा रही है।