गांधी पार्क बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
- फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली व एनसीआर की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही, जबकि अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। नोएडा-दिल्ली की तरफ अतिरिक्त बसें लगाई गईं। होली के बाद दिल्ली व एनसीआर की तरफ कामगार और नौकरीपेशा वाले लोग रविवार को शहर से रवाना हुए।
सुबह नौ बजे से सैटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी हरियाणा व यूपी रोडवेज बसों में लोगों की भीड़ चढ़ी। कई बसों में धक्कामुक्की भी हुई। सीट पाने के लिए लोगों ने चालक खिड़की व यात्री खिड़कियों से प्रवेश किया। शाम को यात्रियों की संख्या भी बढ़ती गई। अधिकांश लोग सोमवार से ड्यूटी शुरू करेंगे। बसों में भीड़ बढ़ी तो एआरएम वीके शुक्ला ने अतिरिक्त बसें लगवा दीं। एक-एक बस जो प्रतिदिन दो-दो फेरे लगाती थी। उनसे तीन-तीन फेरे लगवाए गए। जबकि आगरा, मथुरा, लखनऊ, एटा, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, बुलदंशहर आदि रूटों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही।