फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड साइकिलिंग में कर्नाटक ओवर आल चैंपियन

Wed, 09 Nov 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
नेशनल रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में कर्नाटक की विजेता टीम - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
21वीं नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में कर्नाटक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम सर्वाधिक 38 प्वाइंट जीतकर ओवरआल चैंपियन बनी और चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सब जूनियर एवं यूथ ब्वाइज एंड गर्ल्स चैंपियन का खिताब भी उसी की झोली में गया।
विज्ञापन


बेस्ट इलीट मैन रायडर का खिताब 140 किमी मास स्टार्ट के गोल्ड मेडलिस्ट दिल्ली के राहुल को चुना गया तो रेलवे के लिए दो गोल्ड जीतने वाली टी विद्यालक्ष्मी देवी बेस्ट इलीट वूमैन राइडर बनी। इन सभी को प्रदेश सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री राम सकल गुर्जर ने ट्रॉफी प्रदान की।

इलीट मैन चैंपियनशिप में 15 प्वाइंट हासिल कर सर्विसेज की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि 11 प्वाइंटों के साथ रेलवे की टीम दूसरे स्थान पर रही। इलीट वूमैन चैंपियनशिप पर 18 प्वाइंट लेकर महाराष्ट्र ने कब्जा जमाया। रेलवे 10 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर रही। जूनियर ब्वाइज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप 19 प्वाइंट लेने वाली हरियाणा ने जीती तो 15 प्वाइंट लेकर राजस्थान दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन


सब जूनियर यूथ ब्वाइज एंड गर्ल्स चैंपियन का खिताब 12 प्वाइंट लेने वाली कर्नाटक को मिला। 12 प्वाइंट लेकर आसाम दूसरे नंबर पर रहा। ओवरआल चैंपियन का खिताब सर्वाधिक 38 प्वाइंट लेने वाली कर्नाटक की टीम को मिला तो 37 प्वाइंट लेकर हरियाणा की टीम उपविजेता बनी।

इधर चैंपियनशिप के अंतिम दिन 50 किमी क्राइटेरियम रेस मैन इलीट में रेलवे के पंकज कुमार ने 34 प्वाइंट हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रेलवे के ही दिलावर 28 प्वाइंट के साथ रजत तथा सर्विसेज के विनोद कुमार ने 25 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक जीता।

30 किमी क्राइटेरियम रेस वूमैन इलीट में महाराष्ट्र की रुतूजा सतपुते ने 17 प्वाइंट लेकर स्वर्ण, मध्य प्रदेश की ई चौबा देवी ने 16 प्वाइंट के साथ रजत तथा केरला की लिडियामोल एम सनी ने 14 प्वाइंट्स के साथ कांस्य जीता।

120 किमी मास स्टार्ट मैन अंडर 23 में हरियाणा के सौरभ ने 3.08.58.933 घंटे का समय निकालकर स्वर्ण, तेलंगाना के सी परशुराम चेनजी ने 3.08.58.956 घंटे का समय निकालकर रजत तो कर्नाटका के मलिक रियान अतर ने 3.09.00.163 घंटे का समय निकालकर कांस्य जीता।

40 किमी मास स्टार्ट वूमैन जूनियर में केरला की अमृता रघुनाथ ने 1.19.21.000 घंटे का समय निकालकर स्वर्ण, कर्नाटक की मेघा गूगड ने 1.19.21.124 घंटे का समय निकालकर रजत तथा महाराष्ट्र की वैष्णवी गबने ने 1.19.21.354 घंटे का समय निकालकर कांस्य पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें