गोरई में घर के सामने खड़े बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह दस बजे शिवम (10) पुत्र नंदकिशोर घर के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान राजू उर्फ सुनील पुत्र फौरन सिंह ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए शिवम को टक्कर मार दी। जिससे शिवम गंभीर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक सुनील निवासी गोरई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम कक्षा चार में पढ़ता था। पिता ट्रक चालक हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।